शाहजहांपुर, जुलाई 21 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। विकासखंड खुदागंज के गांव दीपपुर स्थित सिंह कॉलोनी के लोग पिछले 15 वर्षों से सड़क और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन करने को मजबूर हैं। बरसात शुरू होते ही कॉलोनी की स्थिति और बदतर हो जाती है। हल्की बारिश में ही सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी भर जाता है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2010 में आसपास के गांवों से आकर करीब 35 से 40 परिवारों ने यहां मकान बनाकर स्थायी रूप से रहना शुरू किया था। इसके बावजूद आज तक कॉलोनी में पक्की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: जलभराव में डूब रही जिंदगी, दो कॉलोनियों के 70 परिवार वर्षों से परेशान जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पूरी कॉलोनी बारिश के दौरान तालाब में त...