शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। भावलखेड़ा ब्लॉक के बरमौला गांव में करीब 15 वर्षों से खड़ंजे का निर्माण न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव के पूर्वी तिराहे से अनिल मिश्रा और राजबहादुर के मकान तक बना पुराना खड़ंजा पूरी तरह उखड़ चुका है, जिससे रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। क्षतिग्रस्त नाली का गंदा पानी लगातार सड़क पर बहने से बरसात में हालात और बदतर हो गए हैं। कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: 15 वर्षों से नहीं पड़ा खड़ंजा, दलदल से गुजरने को मजबूर आधी आबादी ग्रामीणों ने खड़ंजा निर्माण और नाली की मरम्म...