शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: तिलहर, संवाददाता। नगर के पचासा मोहल्ले की करीब 15 वर्ष पुरानी सड़कें अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई हैं। जगह-जगह सड़कें उखड़ जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को मोहल्ले के लोगों ने अधिवक्ता राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में ईओ सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...