शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। विकास कार्यों के दावों के बीच भावलखेड़ा ब्लॉक के बरमौला गांव की हकीकत कुछ और ही बयां करती है। गांव में करीब 15 वर्षों से खड़ंजे का निर्माण न होने से आधी आबादी को दलदल और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: 15 वर्षों से नहीं पड़ा खड़ंजा, दलदल से गुजरने को मजबूर आधी आबादीग्रामीणों की समस्याएं ग्रामीणों के अनुसार गांव के पूर्वी ओर तिराहे से अनिल मिश्रा के मकान तक तथा इसी तिराहे से राजबहादुर के मकान तक करीब 15 वर्ष पहले खड़ंजा बनाया गया था। उसके बाद से सड़क की मरम्मत या नए निर्माण की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। समय के साथ खड़ंजा पूरी तरह उखड़ गया और रास्ता दलदल में...