शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बरेली मोड़ स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में 15 नवंबर को बाबा श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को मंदिर समिति की बैठक हुई। मुख्य ट्रस्टी अशोक अग्रवाल ने बताया कि शाम सात बजे से भजन-कीर्तन और महाआरती होगी। जयपुर के प्रसिद्ध भजन गायक संजय पारीक भजनों की प्रस्तुति देंगे। मंदिर को फूलों और विद्युत झालरों से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और पेयजल की व्यवस्था रहेगी। समिति के अनुसार, 20 नवंबर को देवउठानी एकादशी पर करीब सवा लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके मद्देनजर प्रशासन से आवश्यक व्यवस्थाएं कराने का अनुरोध किया जा रहा है। बैठक में मनोज अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, अल्पित अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, रवि चौधरी, प्रखर अग्रवाल, गो...