शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- Shahjahnpur News: बरेली। बरेली क्लब मैदान में 14 से 16 जनवरी तक तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का आयोजन होगा। उत्तरायणी जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित होने वाले 31वें उत्तरायणी मेले में इस बार पहाड़ की संस्कृति और लोककला की झलक दिखेगी। इसमें नए और उभरते कलाकारों को मंच मिलेगा। मेले के आयोजन को लेकर रविवार को समिति की आमसभा की बैठक लोकखुशहाली ट्रस्ट के सभागार में अध्यक्ष अमित पंत की अध्यक्षता में हुई। इसमें मेले की तारीखों की घोषणा की गई। महामंत्री रामेश्वर पांडेय ने बैठक का संचालन किया। मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि मेला प्रतिदिन सुबह 10 से रात 10 बजे तक चलेगा। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: अनवाल कौतिक में दिखेगी लोक संस्कृति की झलक मेले में पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को सहेजने के साथ ही लोगों को उत्...