शाहजहांपुर, नवम्बर 8 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। उत्तर प्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए शाहजहांपुर की टीम का चयन 13 नवंबर को ग्राम महाऊ दुर्ग स्थित वेटलिफ्टिंग सेंटर पर होगा। दोपहर एक बजे से होने वाले जिला स्तरीय ट्रायल में महिला और पुरुष वर्ग के सब जूनियर, जूनियर व सीनियर खिलाड़ी निशुल्क प्रतिभाग कर सकेंगे। एसोसिएशन के सचिव अजय पाल वर्मा ने बताया कि चयन निर्धारित क्वालीफाई भार के आधार पर होगा। खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश वेटलिफ्टिंग स्टेट कार्ड और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। चयनित टीम 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक मुगलसराय, चंदौली में होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। यह भी पढ़ें- Agra News: यूपी मल्लखम्भ टीम के लिए झांसी में होंगे ट्रायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...