Shahjahnpur News: 11 हजार केवी लाइन टूटने के बाद पिकअप जली और भैंस की मौत, हाईवे जाम
शाहजहांपुर, अक्टूबर 14 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। शाहजहांपुर-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। तार की चपेट में आने से घर के बाहर खड़ी पिकअप जल गई, जबकि पास में बंधी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर दिया। पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों के समझाने तथा मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे परशुरामपुरी क्षेत्र के शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर गंगा एक्सप्रेसवे के अंडर पास के नजदीक बसे गांव सिकंदरपुर ककरहा में घारम कुशवाहा के घर के बाहर से 11 हजार केवी की बिजली लाइन गुजर रही है। सुबह अचानक तार टूटकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.