शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और लघु व्यापारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए श्रम विभाग 11 अगस्त से जिलेभर में ब्लॉकवार मेगा कैंप लगाएगा। इन कैंपों में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना और प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना के तहत पंजीकरण कराया जाएगा। साथ ही भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के राशन कार्ड, फैमिली आईडी और आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। डीएम के निर्देश पर आयोजित होने वाले इन कैंपों में यूपी लेबर चौक एप और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अभियान की शुरुआत 11 अगस्त को भावलखेड़ा विकास खंड से होगी। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: सदर प्रखंड में निर्माण असंगठित और प्रवासी मजदूरों के सर्वेक्षण ...