शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर,संवाददाता।

ग्राम पंचायतों में विकास कार्य जिले की 1067 ग्राम पंचायतों में अब ग्राम प्रधानों की मनमानी नहीं चलेगी। गांवों में विकास कार्यों को जरूरत के आधार पर कराने के लिए बड़ी संख्या में कार्ययोजनाएं तैयार की गई हैं। इनमें मुख्य रूप से इंटरलाकिंग और नालियों के निर्माण से संबंधित कार्य शामिल हैं। 12 हजार 408 कार्ययोजनाओं को डीएम की मंजूरी के लिए भेजा गया है। बताया गया कि जिले के अलग-अलग गांवों में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों की ओर से लगातार विरोध और शिकायतें सामने आ रही थीं, कि ग्राम प्रधान बुराई मानते हुए एक तरफ विकास कार्य ही नहीं कराया गया, जिससे आधी आवादी के लोग दलदली रास्ता से निकलने को मजबूर होते हैं। ग्रामीणों का आरोप था कि कई स्थानों पर जरूरत के अनुसार विकास कार्य नहीं करा...