शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: तिलहर। बंद पड़ी हाईटेंशन बिजली लाइन के खंभे गिराकर चोरों ने लगभग 14 किलोमीटर बिजली तार काट लिया। तार को चोरी कर ले जाते समय चोरों की पिकअप कच्चे चकमार्ग में फंस गई। पिकअप नहीं निकलने पर चोर नाली के पानी में तार को छुपा कर पिकअप छोड़कर चले गए। सोमवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच की। पैना से जमौर तक जाने वाली हाईटेंशन बिजली लाइन पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ी है। लोगों के अनुसार रेलवे लाइन बंद होने के कारण ही बिजली लाइन भी बंद पड़ी थी। रविवार को बरसात का फायदा उठाते हुए चोरों ने बंद पड़ी बिजली लाइन के 10 खंभे गिराकर लगभग 14 किलोमीटर दूरी तक के बिजली तार काट कर चोरी कर लिए। चोरी का तार चोर पिकअप गाड़ी से ले जा रहे थे इसी दौरान बरसात के कार...