Shahjahnpur News: 1.368 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर, अक्टूबर 25 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। अल्हागंज पुलिस ने शनिवार रात गांजा तस्करी के आरोप में जमील (48) निवासी पीरगंज को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 किलो 368 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, रात करीब 10:35 बजे गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जलालाबाद मार्ग पर एनएच-730सी के पास सिद्धन की मड़ैया मार्ग पर एक व्यक्ति गांजे के साथ मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल प्रवेश कुमार और पंकज कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.