शाहजहांपुर, जुलाई 12 -- Shahjahnpur News: वन्य एवं वन्यजीव प्रभाग की ओर से रविवार को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। इस अवसर पर सांसद अरुण कुमार सागर, एसपी सौरभ दीक्षित, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह, उद्योगपति अशोक अग्रवाल सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने "एक पेड़ माँ के नाम" संकल्प के तहत पौधे लगाए और लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bare...