शाहजहांपुर, अक्टूबर 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मेडिकल कालेज में पिछले कई दिनों से हेपेटाइटिस की वायरल लोड मशीन खराब होने से मरीजों की जांचे नहीं हो पा रहीं हैं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब दो सौ मरीजों की रिपोर्ट अटकी हुई है। मेडिकल कालेज में हर दिन हेपेटाइटिस की करीब 100 से अधिक जांचे लगाई जाती हैं। यह सभी जांचे अजीजगंज स्थित मेडिकल कालेज में लगाई जाती है। लेकिन पिछले करीब 20 दिनों से जांच मशीन में गड़बड़ी के चलते मरीजों 200 से अधिक मरीजों की जांच रिपोर्ट अटक गयी है। ऐसे में मरीजों को जांच रिपोर्ट लेने के लिए मेडिकल कालेज में दौड़ लगानी पड़ती है। उसके बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं मिल पाती है। मरीजों को तय समय पर जांच रिपोर्ट न मिलने से दवाई भी शुरू नहीं हो पाती है, जिससे मरीज की जान काे खतरा होने से मना दी...