शाहजहांपुर, सितम्बर 14 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। हिंदू युवा वाहिनी की ब्लॉक स्तरीय बैठक रविवार को ब्लॉक सभागार में हुई। शेखर राणा व प्रियम मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी रज्जन मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। जिला महासचिव शुभम मिश्रा बाबा ने युवाओं को संस्कृति व सामाजिक दायित्वों से जोड़ने पर जोर दिया। इस दौरान राम लखन कुशवाह, शिव रतन, आदित्य पांडे, विपुल शुक्ला समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: युवा संगोष्ठी में युवाओं में भरी नई ऊर्जा, कामकाज की समीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...