शाहजहांपुर, सितम्बर 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी सप्ताह के तहत गुरुवार को हिंदी विभाग की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी की अध्यक्षता में छात्राओं ने मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, जयशंकर प्रसाद, तुलसीदास और कबीरदास सहित साहित्यकारों के चित्र बनाकर उनकी प्रमुख कृतियों व योगदान को प्रदर्शित किया। प्रो. रूपांशु माला, प्रो. दुर्गावती और रीतु मिश्रा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में रिमझिम प्रथम, प्रिया सक्सेना द्वितीय तथा मानसी और गीतांजलि संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। अन्य छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: हिंदी दिवस पर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन यह भी पढ़ें- Sasaram News: पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं ...