Shahjahnpur News: हादसे में दो कांवड़ियों की मौत, शव गांव पहुंचने पर परिजनों का प्रदर्शन
शाहजहांपुर, अगस्त 22 -- Shahjahnpur News: नवादा मोड़ पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में घायल कांवड़ियों में गुड्डू (30) और अमन सिंह (20) की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बरेली में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव शाम करीब छह बजे गांव पहुंचे। परिजनों ने मुकदमे में धाराएं बढ़ाने और सरकारी मुआवजे की मांग को लेकर एंबुलेंस रोककर प्रदर्शन किया। सूचना पर कटरा, तिलहर और गढ़िया रंगीन थानों की पुलिस पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भवरे ने परिजनों को समझाया। पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना भी मौके पर पहुंचे। पुलिस-प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजन शव घर ले गए। यह भी पढ़ें- झपकी आने पर ट्रक चालक ने कांवड़ियों की ट्रॉली में मारी टक्कर, दो की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.