शाहजहांपुर, नवम्बर 25 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। बरुआ नकाशा के पास 6 नवंबर को ट्रक की टक्कर से गंभीर घायल हुए ग्राम गुरगांव निवासी सुखवीर सिंह (57) की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बरेली से बलेनो कार से घर लौट रहे थे, तभी मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। परिजन उन्हें जलालाबाद, तिलहर और दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को बंथरा स्थित अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतक अपने पीछे इकलौते बेटे आलोक, दो पोते और एक पोती को छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...