Shahjahnpur News: हाईवे पर ट्रॉली के नीचे दबी बाइक सवार महिला, मौत
शाहजहांपुर, नवम्बर 22 -- Shahjahnpur News: खुटार। खुटार-पूरनपुर मार्ग पर लोहंगापुर जंगल में गुरुद्वारे के पास रविवार की दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी खुटार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। पति और बेटी घायल हो गई। सीएचसी में उनका इलाज चल रहा है। लखीमपुर खीरी जिले के सिंघाही थाना क्षेत्र के गांव दिरलाजपुर खटकिया निवासी हरभजन सिंह (40) रविवार दोपहर करीब दो बजे पत्नी लक्ष्मी कौर (38) और बेटी गुरनीत कौर (7) के साथ बाइक से उत्तराखंड के बाजपुर में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। खुटार-पूरनपुर मार्ग पर लोहंगापुर जंगल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.