Shahjahnpur News: हाईवे पर गोवंश की मौत के बाद हंगामा, सड़क जाम का प्रयास
शाहजहांपुर, सितम्बर 1 -- Shahjahnpur News: तिलहर। नेशनल हाईवे-30 पर मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत के बाद गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर शाहजहांपुर-बरेली मार्ग बाधित करने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने ददरौल में गोशाला नहीं बनवाए जाने और बीडीओ के फोन नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए मौके पर अधिकारियों को बुलाने की मांग की। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तिलहर प्रभास चंद्र और क्षेत्राधिकारी तिलहर विदुष सक्सेना मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया और हाईवे बाधित करने का प्रयास कर रहे लोगों को हटाया। इसके बाद जेसीबी की सहायता से मृत गोवंश का अंतिम संस्कार कराया गया। यह भी पढ़ें- गोवंशों की दुर्दशा और संरक्षण में लापरवाही पर धरना इसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.