Shahjahnpur News: हाईवे किनारे चार अर्जुन के पेड़ काटने का आरोप, जांच शुरू
शाहजहांपुर, जुलाई 29 -- Shahjahnpur News: बंडा। बंडा-पूवायां नेशनल हाईवे किनारे लगे चार अर्जुन के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले में एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि एक निर्माणाधीन अस्पताल के लिए रास्ता साफ करने के उद्देश्य से रात में पेड़ काटे गए और उनके अवशेष हटा दिए गए, जबकि जड़ों को मिट्टी से ढक दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी स्थान पर करीब पांच माह पहले भी चार अर्जुन के पेड़ काटे गए थे। उस समय शिकायत के बाद संबंधित मकान स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और लकड़ी बरामद की गई थी। रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि पेड़ काटे जाने की सूचना पर जांच कराई जा रही है। एक युवक से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.