Shahjahnpur News: हर खेत पर मेड़, हर मेड़ पर पेड़ का संदेश देंगे किसान, फलदार पौधों पर रहेगा जोर
शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहाँपुर। सहकारिता विभाग के 'एक पेड़ मां के नाम' महाभियान के तहत इस बार किसानों को खेतों की मेड़ों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को जोड़ते हुए विशेष रूप से फलदार और छायादार पौधे लगाने पर जोर दिया जाएगा। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में बैंक के सभापति डीपीएस राठौर ने कहा कि सभी सहकारी समितियां 'हर खेत पर मेड़ और हर मेड़ पर पेड़' की अवधारणा को जन-आंदोलन का रूप दें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और किसानों के दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखते हुए समितियों पर विशेष रूप से फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए जाएं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 12 जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारियां तेजबैठक की जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.