Shahjahnpur News: हरिहरपुर में धनदेवी के पक्ष में हुआ कोटे की दुकान का चयन
शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में शनिवार को कोटे की दुकान के चयन की प्रक्रिया पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चयन प्रक्रिया में तीन प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। इनमें मनोज शुक्ला, अर्पित सिंह और धनदेवी शामिल थीं। कोटे की दुकान के चयन के लिए स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की राय ली गई। समूह के कुल 10 सदस्यों में से आठ सदस्यों ने धनदेवी के पक्ष में समर्थन दिया, जबकि दो सदस्य मौके पर मौजूद नहीं थे। बहुमत मिलने के आधार पर धनदेवी के पक्ष में कोटे की दुकान का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह का विवाद या अप्रिय घटना सामने नहीं आई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुटार पुलिस के साथ पीएसी बल भी तैनात रहा। पुलिस की निगरानी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.