शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शहर के हरदोई बाईपास पर राहगीरों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पक्षों के बीच सड़क पर कहासुनी के बाद हाथापाई होती दिखाई दे रही है। हालांकि वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है।घटना के दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में राहगीर व स्थानीय लोग एकत्र हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक बढ़ गया। यह भी पढ़ें- Badaun News: दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल, पड़ताल शुरू दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ गए। घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि किसी के गं...