शाहजहांपुर, नवम्बर 25 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कलां गांव में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव निवासी रामवीर पुत्र दफेदार (59वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मंगलवार दोपहर सिकंदरपुर कलां जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, 23 नवंबर को गांव निवासी मुनेन्द्रपाल ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपियों ने लाइसेंसी और अवैध असलहों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे वादी के पुत्र समेत अन्य लोगों पर जान से मारने की नीयत से हमला किया और धमकी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित रामवीर को गिरफ्त...