शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत एक हजार से अधिक संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के चलते उनका मानदेय रोक दिया गया है। सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के बंद रहने और कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सख्ती करते हुए कर्मियों का अग्रिम आदेशों तक मानदेय रोकते हुए कार्यवाई की है। सीएमओ डा़ विवेक मिश्रा ने बताया कि कर्मियों के हड़ताल के कारण पीएचसी बंद पड़ी हैं, जिससे मरीजों काे परेशानी होती है। शासन के निर्देश पर हड़ताल पर गए सभी कर्मियों का मानदेय रोका गया है। वहीं संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन समाप्त करने से इनकार कर दिया है। यह भी पढ़ें- Hathras News: कार्यबहिष्कार से बिगड़ रहे हालात, सीएमओ दफ्तर में ही पीए...