शाहजहांपुर, नवम्बर 6 -- Shahjahnpur News: तिलहर। हजरत हाजी हाफिज मोहम्मद हातिम अली शाह मियां के सालाना उर्स के दूसरे दिन अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। मौलाना गुलाम अहमद रजा, मौलाना जुबैर अहमद रजवी और मौलाना वकार ने तकरीर कर सूफी संतों की शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया। अंत में मुल्क में अमन-ओ-अमान के लिए सामूहिक दुआ की गई। सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने बताया कि अगले दिन सुबह 10:30 बजे कुल शरीफ के बाद कव्वाली होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...