Shahjahnpur News: स्वास्थ्य शिविर में 600 से अधिक श्रद्धालुओं की जांच
शाहजहांपुर, नवम्बर 16 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय रामाश्रम सत्संग समारोह में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। संस्थापक डॉ. चतुर्भुज सहाय के 143वें अवतरण दिवस पर लगे शिविर में 600 से अधिक श्रद्धालुओं की जांच कर दवाएं वितरित की गईं। सीएमओ और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय के सहयोग से आयुर्वेदिक व एलोपैथिक उपचार दिया गया। रक्तचाप, मधुमेह, मलेरिया और टाइफाइड की जांच भी हुई। डॉ. विजय जौहरी ने चिकित्सकों और सहयोगियों का आभार जताया। शिविर में डॉ. आशीष कुमार बढलेकर, डॉ. नेहा मौर्या सहित स्वास्थ्यकर्मियों और स्वयंसेवकों ने सेवाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.