Shahjahnpur News: स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में छात्र शिकायत निवारण समिति गठित
शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के लिए छात्र शिकायत निवारण समिति का गठन किया है। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर गठित समिति का उद्देश्य विश्वविद्यालय में पारदर्शी, निष्पक्ष और छात्र-केंद्रित शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करना है। समिति के अध्यक्ष प्रो. कमलेश गौतम बनाए गए हैं। सदस्य के रूप में प्रो. आलोक मिश्रा, प्रो. प्रभात शुक्ला, प्रो. पूनम और प्रो. अजीत सिंह चारग को शामिल किया गया है। वहीं, एमए अर्थशास्त्र द्वितीय वर्ष के छात्र अभिषेक सिंह राजपूत को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है, ताकि विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़े और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.