शाहजहांपुर, अगस्त 15 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को शाहजहांपुर का बाजार देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मुख्य बाजार से लेकर मोहल्लों की दुकानों तक तिरंगे, झंडियां और देशभक्ति से जुड़ी सामग्री सजी रही। लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। शाम होते-होते बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई। सदर बाजार, चौक, गोविंदगंज, बहादुरगंज, तिकुनिया, बरेली मोड, गर्रा फाटक के पार्क के पास, केरुगंज, निगोही रोड समेत प्रमुख बाजारों में दुकानदारों ने तिरंगे के साथ सजावटी सामान और बच्चों के लिए तिरंगे वाली टोपियां, बैज, रिबन और अन्य सामग्री बिक्री के लिए सजाई। स्कूल जाने वाले बच्चों और युवाओं में तिरंगे से जुड़े सामान को लेकर विशेष उत्साह रहा। कई लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के ल...