Shahjahnpur News: स्फटिक शिवलिंग के दर्शन को उमड़ रही शिवभक्तों की भीड़
शाहजहांपुर, अगस्त 8 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। श्री रुद्र बाला जी धाम में स्थापित स्फटिक शिवलिंग इन दिनों शिवभक्तों की आस्था और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सावन माह में प्रतिदिन सुबह और शाम होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर स्फटिक शिवलिंग का दर्शन और जलाभिषेक कर रहे हैं। धाम के मुख्य पुजारी पं. डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं में स्फटिक शिवलिंग को अत्यंत पवित्र और फलदायी माना गया है। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मानसिक शांति की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि सच्चे मन से स्फटिक शिवलिंग का पूजन करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। स्फटिक शिवलिंग को लेकर धार्मिक मान्यताओं में इसे सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और ग्रह दोषों से मुक्ति का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.