शाहजहांपुर, जुलाई 31 -- Shahjahnpur News: खुटार। मैलानी रोड पर ओवरब्रिज के नीचे लंगोटी बाबा स्थान के पास गुरुवार को धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। लखीमपुर खीरी के भीरा निवासी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनका चालक रामदयाल दो ट्रॉलियों में धान भरकर पूरनपुर स्थित राइस मिल जा रहा था। ओवरब्रिज के नीचे बने स्पीड ब्रेकर पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। चालक ने सूझबूझ दिखाकर ट्रैक्टर और आगे की ट्रॉली को संभाल लिया, लेकिन पीछे जुड़ी दूसरी ट्रॉली पलट गई। संयोगवश उस समय वहां कोई राहगीर या वाहन नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...