शाहजहांपुर, सितम्बर 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। स्कूल से पढ़कर बस से घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा का कार सवार तीन लोगों ने अपहरण कर लिया। छात्रा पंचपीर तिराहे पर बस से उतरकर गुरुनानक मेडिकल के सामने पहुंची थी, तभी स्लेटी रंग की कार आकर रुकी और उसमें सवार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छात्रा का विवरण सदर बाजार क्षेत्र के गांव मऊ कैंट निवासी पिंकी पत्नी संदीप गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी आरुषी सिंह रोजाना साइकिल से घर से निकलती है। वह अपनी साइकिल मौसेरी बहन नीतू पत्नी विजयकांत के गदियाना स्थित घर के पास खड़ी कर माधवराव सिंधिया की बस से स्कूल जाती है। आठ सितंबर को भी वह इसी तरह स्कूल गई थी। स्कूल की छुट्टी के बाद आरुषी बस से वापस लौटी और पंचपीर...