Shahjahnpur News: स्कूल जा रहे बच्चों से भरा ई-रिक्शा कार की टक्कर से पलटा, 10 छात्र घायल
शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। बारहपत्थर चौराहे पर शनिवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों से भरे ई-रिक्शा को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार 10 स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 7:15 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। ई-रिक्शा चालक रुपेश सक्सेना नगरिया भूड़ से बच्चों को लेकर सरस्वती शिशु मंदिर, जलालाबाद जा रहा था। बारहपत्थर चौराहे पर कस्बे की ओर मुड़ते समय याकूबपुर की ओर से आ रही स्विफ्ट कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में श्रुति, शुभांशु, दीपक, सौरव, आयुष, अर्पित, दिव्यांशी, प्रांजल, सूर्यांश और ऋषभ घायल हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.