Shahjahnpur News: स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई, पौधरोपण भी हुआ
शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: पुवायां। स्कूल चलो अभियान के तहत मंगलवार को संविलयन विद्यालय भटपुरा चंदू से जागरूकता रैली निकाली गई। विधायक चेतराम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इससे पहले उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया। रैली में ई-रिक्शा पर सवार छात्र-छात्राओं और स्कूटी से चल रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने क्षेत्र में भ्रमण कर अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्कूल चलो अभियान को गति मिलेगी। इस दौरान अमिता शुक्ला, सीमा चौहान, पल्लवी, रामवीर गुप्ता, राजीव गुप्ता, टीसेंद्र पाल, शुभम तिवारी, रजनीश बाजपेई, जितेंद्र गुप्ता और दिनेश राणा मौजूद रहे। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.