Shahjahnpur News: स्कूल की भूमि से अतिक्रमण हटाने को सात घंटे चला अभियान
शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर, संवाददाता। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे स्थित गांव अली अकबरपुर नवादा के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की सरकारी भूमि से शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान कई बार हंगामे जैसी स्थिति बनी, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी से हालात नियंत्रण में रहे। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार अमित कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने तीन जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण और खोखे हटवाए। कार्रवाई के दौरान सरकारी जमीन पर बनी पक्की दुकानों और अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। इसी बीच एक व्यक्ति ने जेसीबी मशीन के सामने खड़े होकर कार्रवाई रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर माहौल शांत कराया, जिसके बाद अभियान दोबारा शुरू कराया गया। करीब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.