शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। जलालाबाद के महाराणा प्रताप चौक स्थित एक किराना स्टोर में शनिवार देर रात अज्ञात चोर ने फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्राथमिक विद्यालय की छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर ने अंदर लगा लोहे का शटर तोड़कर गल्ले में रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी पार कर दी। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना का विवरण महाराणा प्रताप चौक के याकूबपुर तिराहे पर प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित श्याम किराना स्टोर के संचालक रामवीर कुशवाहा के अनुसार शनिवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोर प्राथमिक विद्यालय की छत पर चढ़ा और वहां से सीढ़ियों के रास्ते दुकान तक पहुंच गया। इसके बाद उसने दुकान के अंदर लगे लोहे के शटर को तोड़कर प्रवेश किया और गल्ले में अलग-अ...