Shahjahnpur News: स्कूल की खिड़की में उतरा करंट, तीन मासूम झुलसे, ग्रामीणों का हंगामा
शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: कांट। ग्राम वलीपुर स्थित संविलियन प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को स्कूल समय के दौरान खिड़की में करंट उतरने से तीन मासूम बच्चे उसकी चपेट में आ गए। बच्चों के चीखने पर शिक्षामित्र नम्रता श्रीवास्तव ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए उन्हें खिड़की से अलग किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद विद्यालय में अफरातफरी मच गई और अभिभावकों ने पहुंचकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार विद्यालय में बिजली आपूर्ति की केबल शॉर्ट होकर कक्षा की लोहे की खिड़की से सट गई थी। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे पानी पीकर पहुंची कक्षा एक की छात्रा राधा खिड़की के संपर्क में आ गई। उसे हटाने में करंट की चपेट में दो और बच्चे आ गए। बच्चों के शोर मचाने पर शिक्षामित्र नम्रता श्रीवास्तव ने रसोइए की मदद से बिना देर किए उन्हें खिड़की से अलग कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.