शाहजहांपुर, सितम्बर 25 -- Shahjahnpur News: बंडा। सोलर पैनल लगवाने के नाम पर युवक के दस्तावेज और ओटीपी लेकर उसके नाम पर तीन लोन निकालने का मामला सामने आया है। किस्त कटने पर धोखाधड़ी की जानकारी हुई। विरोध करने पर मारपीट का भी आरोप है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कुइयां महोलिया निवासी बलवीर सिंह के अनुसार, 26 दिसंबर को सिधौली निवासी कुलदीप, खिरिया निवासी विपिन सिंह और कुलदीप ने उसे सोलर पैनल लगवाने का सुझाव दिया। तीन किलोवाट के पैनल की कीमत 1.89 लाख और 1.08 लाख रुपये सब्सिडी मिलने की बात कही गई। 22 फरवरी को पैनल लगवाने के बाद सब्सिडी के लिए संपर्क किया। सुमित ने ओटीपी लेकर 20-25 दिन में सब्सिडी आने का भरोसा दिया। पांच अप्रैल को 7477 रुपये की किस्त कटी। सिबिल जांच में 4.20 लाख, 3.80 लाख और 4,05,680...