शाहजहांपुर, नवम्बर 21 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। देवोत्थान एकादशी के साथ मांगलिक कार्यों की शुरुआत होते ही सोना-चांदी के बाजार में भी रौनक बढ़ गई। शुक्रवार को शहर की सराफा दुकानों पर ग्राहकों की अधिक भीड़ रही। खासकर समुदाय विशेष के ग्राहकों की संख्या अधिक दिखाई दी। लोगों ने शादी-विवाह के लिए जेवर और अन्य आभूषणों की खरीदारी की। सराफा कारोबारियों के मुताबिक, शादी का सीजन शुरू होने से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। आने वाले दिनों में भी खरीदारी तेज रहने की उम्मीद है। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से सराफा बाजार में खरीदारी बढ़ी है। पहले सोना करीब 1.92 लाख रुपये प्रति दस ग्राम था, जो अब घटकर 1.28 लाख रुपये के आसपास पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- Shamli News: देवउत्थान एकादशी चौतरफा गूंजी शहनाइयां,चार माह बाद मांगलिक कार्य शुरू कीम...