शाहजहांपुर, जुलाई 5 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन बैठक मन्नात मैरिज लॉन, लोधीपुर में आयोजित हुई। बैठक में रिक्त जिलाध्यक्ष पद पर संगठन के संविधान के तहत सर्वसम्मति से एम.एम.ए. खान को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष जगेश कुमार पाली ने की तथा संचालन रामसेवक ने किया। जिला मंत्री संत कुमार विश्वकर्मा ने एम.एम.ए. खान के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके बाद रिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती इजविंदर कौर को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एम.एम.ए. खान और वरिष्ठ उपाध्यक्ष इजविंदर कौर का पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। दोनों पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति विश्वास जताने पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया...