शाहजहांपुर, अक्टूबर 30 -- Shahjahnpur News: मदनापुर । सृष्टि मंथन में पर्यावरण संरक्षण पर जोर पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से देहरादून में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के पर्यावरण गतिविधि आयाम स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (एसएफडी) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम 'सृष्टि मंथन 2026' में ब्रज प्रांत का प्रतिनिधित्व किया गया। कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संकल्पों के साथ 'देहरादून घोषणा-पत्र 2026' सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरणीय चुनौतियों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और युवाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। घोषणा-पत्र में पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने और संस्थानों से लेकर समाज तक हरित पहल को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम में ब्रज ...