Shahjahnpur News: सुबह से रात तक जाम से जूझता रहा शहर
शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सोमवार को शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था निर्माण कार्यों और डायवर्जन के बोझ तले दबी नजर आई। लाल इमली चौराहे पर दोपहर तक भीषण जाम लगा रहा। दोपहर बाद कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर शहर के प्रमुख रास्ते वाहनों से पैक हो गए। कचहरी रोड, लाल इमली चौराहा, निसात रोड, सदर बाजार, खिरनीबाग और अंटा चौराहा समेत कई इलाकों में वाहन रेंगते रहे। स्कूलों की छुट्टी के समय स्थिति और बिगड़ गई। मुख्य सड़कों पर जाम बढ़ा तो आसपास की गलियां भी वैकल्पिक रास्ते के बजाय जाम का हिस्सा बन गईं। शहर के इस हिस्से में एक साथ कई निर्माण कार्य चलने से यातायात के पास विकल्प लगातार कम होते जा रहे हैं। लाल इमली से निसात टॉकीज रोड, शहीद उद्यान और टाउन हॉल तिराहे तक सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण चल रहा है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.