Shahjahnpur News: सुबह से पंचायत घर में जुटे ग्रामीण, कोरम पूरा न होने से चुनाव स्थगित
शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में सरकारी राशन की दुकान के कोटेदार चयन के लिए मंगलवार को प्रस्तावित बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दी गई। कोटे के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव स्थगित होने से प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को झटका लगा। कोटे की दुकान के चयन को लेकर सुबह से ही गांव में गहमागहमी रही। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण ग्राम सचिवालय पहुंचते रहे। सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। ग्रामीण अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाते नजर आए। चुनाव परिणाम को लेकर भी चर्चाएं होती रहीं। हालांकि निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक कोरम पूरा नहीं हो सका। ग्राम पंचायत सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.