शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सीनियर सिटीजन सोसायटी की त्रैमासिक बैठक नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में हुई। संचालन डॉ. सुरेश मिश्रा ने किया। सावित्री शर्मा, शशि शुक्ला, कस्तूरी देवी, मीनू मिश्रा और विजय लक्ष्मी ने नगर आयुक्त का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संस्थापक जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक ने उन्हें हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की। उमेश चंद्र पाठक ने वरिष्ठ नागरिक ट्रिब्यूनल गठित करने, पुराने जिला अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती और अस्पताल वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित करने की मांग रखी। नगर आयुक्त ने बताया कि सीनियर सिटीजन केयर सेंटर का निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: वरिष्ठ नागरिक सोसाइटी की त्रैमासिक बैठक आज मीन...