Shahjahnpur News: सीडीओ ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, ड्रोन से नैनो डीएपी छिड़काव देखा
शाहजहांपुर, अगस्त 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) का औचक निरीक्षण कर विभागवार प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने धान की फसल पर लगाए गए नैनो डीएपी के प्रदर्शन प्लॉट का निरीक्षण किया तथा ड्रोन के माध्यम से किए जा रहे नैनो डीएपी के छिड़काव का जायजा लिया। इफको के क्षेत्र प्रबंधक मानवेन्द्र सिंह ने नैनो डीएपी के उपयोग, फसल पर इसके प्रभाव तथा आर्थिक और पर्यावरणीय लाभों की जानकारी दी। सीडीओ ने कृषि विज्ञान केंद्र की शोध एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का भी अवलोकन किया और वैज्ञानिकों को आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा जैविक एवं आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने पर जोर दिया। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.