शाहजहांपुर, नवम्बर 19 -- Shahjahnpur News: पुवायां। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के साथ हुई लूट के मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए अपराधियों को पकड़ने के लिए दस टीमें लगाई थी, पुलिस सीसीटीवी कैमरा तथा सर्विलांस की मदद से बदमाशों के काफी करीब पहुंच चुकी है। पटई गांव के अवनीश कुमार के पुत्र पवन कुमार की महुआ पाठक गांव में दुकान है जिसमें वह स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करता है। पवन के अनुसार वह प्रतिदिन लगभग लाखों का लेनदेन करता है।सोमवार को पवन कुमार ने ग्राहक सेवा केंद्र पर दिनभर काम किया इसके बाद शाम लगभग 5 बजकर 40 मिनट पर दुकान से एक बैग में 2 लाख 70 हजार रुपए नगद, एक लैपटॉप एक मार्फो बायोमेट्रिक मशीन तथा कुछ जरूरी कागज लेकर दुकान से घर जा रहा था ...