शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: पुवायां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुवायां का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने मंगलवार को अस्पताल परिसर में धरने पर बैठीं आशा संगिनियों की समस्याएं नहीं सुनीं। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर धरना दे रहीं संगिनियों ने सीएमओ को अपनी ओर आता देखकर नारेबाजी की, लेकिन वह बिना उनकी बात सुने वापस चले गए। आशा संगिनियां वेतन बढ़ोतरी लागू करने की मांग कर रही हैं। सीएमओ के निरीक्षण के दौरान उन्हें अपनी समस्या रखने की उम्मीद थी, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। वहीं, निरीक्षण के दौरान कुछ लोगों ने चिकित्सकों पर बाहर की दवाइयां लिखने की शिकायत की। यह भी पढ़ें- Khagaria News: फिजूल दवाई बाहर से मंगाई तो कर्मी पर कार्रवाई निश्चित: सीएस ओपीडी में मरीजों की भीड़ के बीच एक ही डॉक्टर द्वारा मरीजों को देख...