Shahjahnpur News: सिल्हुआ मोड़ पर खेत में टहलता दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल होने से मची खलबली
शाहजहांपुर, अक्टूबर 28 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव सिल्हुआ में बुधवार सुबह खेत में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खुटार-पुवायां मार्ग स्थित सिल्हुआ मोड़ के पास खेत में तेंदुआ टहलता दिखाई दिया। ग्रामीण ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिसके बाद इलाके में खलबली मच गई। ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में पहले भी कई बार तेंदुआ दिखाई दे चुका है, जिससे लोगों में डर बना हुआ है। ग्राम सिल्हुआ निवासी सुशील शर्मा बुधवार सुबह करीब पांच बजे किसी काम से पैदल खुटार जा रहे थे। इसी दौरान सिल्हुआ मोड़ के पास उन्होंने अपने खेत में तेंदुए को टहलते देखा। अचानक तेंदुआ सामने देखकर वह घबरा गए और शोर मचाते हुए गांव की ओर भाग निकले। इसके बाद उन्होंने घर से गाड़ी मंगवाई और सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के बाद ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.