शाहजहांपुर, जुलाई 16 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मकसूदापुर बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड, मकसूदापुर चीनी मिल एवं गन्ना विकास परिषद बीसलपुर के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम सिमरौली में वृहद कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में किसानों को उन्नत गन्ना उत्पादन, रोग एवं कीट नियंत्रण, ट्रेंच विधि से बुवाई, संतुलित उर्वरक प्रयोग, सहफसली खेती, पेड़ी प्रबंधन और फसल सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मनोज साहू ने किसानों से अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील की। गन्ना समिति बीसलपुर के सचिव राजेश कुमार ने गन्ना सर्वे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं, जबकि समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह ने किसानों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। चीनी मिल के विभागाध्यक्ष (गन्ना) ...